जिन लक्ष्यों के पाने के लिए प्रयासरत हैं उनमें कामयाबी मिलेगी। नौकरी पेशा वालों के लिए हालांकि साल सामान्य रहेगा लेकिन अपनी मेहनत और लगन से वर्ष को बेहतर बनाने के सफल हो सकते हैं। निराशा को कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने दें।
सरकारी क्षेत्र में सेवारत व्यक्तियों को प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। राजनैतिक क्षेत्र में महत्व बढ़ेगा। मन में दबी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। दूसरों के मामलों में अधिक हस्तक्षेप से बचें। जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। न्यायिक मामलों में विजयी होंगे।
व्यवसायियों को समय-समय पर लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। संचित धन में वृद्घि होगी। भूमि का लाभ मिल सकता है। पुलिस, वकालत, केमिस्ट, गुप्तचर विभाग, विद्युत, तकनीकी क्षेत्र कैरियर निर्माण की दृष्टि से अनुकूल रहेंगे। पढ़ने-लिखने में छात्रों की रूचि बढ़ेगी, संतोषजनक परिणाम प्राप्त होगा।