Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   several killed in a fire at indonesian candy factory and dozens of workers unaccounted for

इंडोनेशिया की कैंडी फैक्टरी में भीषण आग: तीन की मौत; 36 कर्मचारी लापता, अपनों की तलाश में भटक रहे परिजन

Sun, 22 Nov 2026 10:11 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 22 Nov 2026 10:11 AM IST
सार

इंडोनेशिया की कैंडी फैक्टरी में आग से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 कर्मचारी लापता हैं। 15 लोगों को बचाया गया, लेकिन 12 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। आग कैसे लगी? अभी ताजा स्थिति क्या है? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
several killed in a fire at indonesian candy factory and dozens of workers unaccounted for
आगजनी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडोनेशिया के बैंटन प्रांत में शनिवार को एक कैंडी फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 36 कर्मचारी गायब हैं। बचाव दल उनकी तलाश में जुटे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


कहां लगी आग और क्या बनाती है फैक्टरी?
आग बैंटन प्रांत के सेरांग जिले में स्थित पीटी फोनुसा अगुंग मुलिया फैक्टरी में लगी। यह इलाका राजधानी जकार्ता के पास है। यह फैक्टरी मिल्किटा नाम के ब्रांड की कैंडी और स्नैक्स बनाती है। ये उत्पाद दूध से तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन


कितने लोगों को बचाया गया?
राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी ने एक बयान जारी किया। इसके मुताबिक, फैक्टरी से 15 लोगों को जिंदा बचाया गया है। इनमें चार घायल कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं, बचाव दल अब भी लापता 36 कर्मचारियों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंटन खोज और बचाव एजेंसी के संचालन अधिकारी रिज्की द्वियांतो ने बताया कि फैक्टरी के कई हिस्सों में अब भी आग लगी हुई है। उन्होंने कहा, कई जगहों पर आग अब भी जल रही है। दमकलकर्मी आग बुझाने के साथ ही प्रभावित जगहों को ठंडा करने में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें: यमन में सऊदी ने किए हवाई हमले: होदेदा शहर को बनाया निशाना; हूती विद्रोहियों ने क्या दावा किया?

उन्होंने बताया कि आग लगने के 12 घंटे से ज्यादा समय बाद भी दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे थे। सेरांग जिले और बैंटन प्रांत की दमकल टीमें फैक्टरी के अलग-अलग हिस्सों में आग बुझा रही थीं।

आग के बाद फैक्टरी में कैसा था मंजर?
टेलीविजन पर दिखाई गई तस्वीरों में तीन मंजिला फैक्टरी आग की लपटों से घिरी नजर आई। आसमान में काले धुएं का गुबार उठ रहा था। इससे आसपास रहने वाले लोगों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। आग से जली इमारत के फर्श पर मुड़ी हुई धातु के टुकड़े बिखरे पड़े थे। छत की लोहे की चादरें भी जलकर काली हो गई थीं। वहां अन्य मलबा भी फैला हुआ था।

लापता कर्मचारियों के परिजन कर रहे इंतजार
फैक्टरी के बाहर लापता कर्मचारियों के परिजन बेचैन होकर इंतजार कर रहे थे। वे अपने परिवार के उन सदस्यों की खबर मिलने की उम्मीद कर रहे थे, जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था।

कैसे लगी आग?
आग लगने की सही वजह का अभी पता नहीं चला है। अधिकारियों ने यह भी नहीं बताया कि आग लगने के समय सभी लापता कर्मचारी फैक्टरी के अंदर ही थे या नहीं। हालांकि, आग से बचकर निकले लोगों ने बताया कि तीसरी मंजिल पर लगी एक ठंडा करने वाली मशीन से आग शुरू हुई थी।


कैसे चल रहा है बचाव अभियान?
रिज्की द्वियांतो ने बताया कि बचावकर्मी फैक्टरी के अलग-अलग हिस्सों की तलाशी ले रहे हैं। उनका खास ध्यान उन जगहों पर है, जहां लोगों के फंसे होने की आशंका है। इस अभियान में स्थानीय दमकल विभाग के कर्मचारी और इंडोनेशियाई रेड क्रॉस के सदस्य भी शामिल हैं।

इंडोनेशिया में औद्योगिक हादसे क्यों बढ़ा रहे चिंता?
इंडोनेशिया में पिछले कुछ वर्षों में औद्योगिक इकाइयों में आग लगने की कई बड़ी घटनाएं हुई हैं। इन हादसों ने कारखानों में कर्मचारियों की सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed