जिन लोगों का जन्मदिन 23 जनवरी है उन सभी को जन्मदिन मुबारक। ज्योतिषशास्त्री पं.विनोद त्यागी बताते हैं कि इस वर्ष आप पर शुक्र का प्रभाव रहेगा। पूरे साल आप उत्साहित और रोमांटिक रहेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखिए, पारिवारिक जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। इस वर्ष आपके परिवार में अथवा निकट संबंधियों में किसी की शादी हो सकती है। शुभ कार्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा, इससे आपके खर्च में वृद्घि होगी। वाहन सुख मिल सकता है। आजीविका के क्षेत्र में भी यह साल अनुकूल रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। रेडीमेड वस्त्र, मनोरंजन के साधन, आभूषण के कारोबार से जुड़े व्यवसायियों के लिए यह वर्ष अधिक लाभप्रद रहेगा। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है।
23 जनवरी को जिनका जन्मदिन है उन छात्रों के लिए साल 2013 कई मामलों में अच्छा रहेगा। परीक्षाओं में सफलता से मनोबल बढ़ेगा। इस वर्ष गायन, अभिनय, फिल्म व्यवसाय, फैशन ड़िजाईनिंग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने की चाहत रखने वालों को अच्छा मौका मिल सकता है। केमिस्ट और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी कैरियर की अच्छी संभावना रहेगी।