जिन लोगों का जन्मदिन 24 जनवरी है उन सभी के लिए साल 2013 सुखद रहे यही शुभकामना है। पं.विनोद त्यागी बताते हैं कि यह वर्ष 24 जनवरी के जातकों के लिए कैरियर की दृष्टि से अच्छा रहेगा। इस वर्ष आपकी कार्यकुशलता में निखार आएगा मित्र एवं अधिकारियों के साथ ही साथ आपके विरोधी भी आपके कार्य की सराहना करेंगे।
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। समय-समय पर छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। उर्जा और उत्साह में इजाफा होगा। पुरानी योजनाओं को पूरा करने में सफल होंगे। कुछ नयी योजनाओं पर भी काम शुरू कर सकते हैं। इस वर्ष लंबी दूरी की कई यात्राएं कर सकते हैं। पारिवारिक दृष्टि से साल 2013 मिलाजुला रहेगा। निकट संबंधियों से विवाद की संभावना रहेगी।
नौकरी पेशा वाले इस वर्ष प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। प्रभाव में वृद्घि होगी। व्यवसायियों के लिए यह वर्ष लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल होगी। पढ़ने-लिखने में छात्रों की रूचि बढ़ेगी। इसका शुभ परिणाम भी प्राप्त होगा। शिक्षा, संचार, प्रबंधन, पत्रकारिता, बैंकिंग एवं न्यायिक क्षेत्र में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे।