जिन लोगों का जन्मदिन 21 जनवरी है उन सभी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। यह वर्ष आपके लिए प्रगति और सफलता का रहेगा। पं.विनोद त्यागी बताते हैं कि साल 2013 हर क्षेत्र में अनुकूल रहेगा, अल्प प्रयास में ही आपको अच्छी सफलता मिल जाएगी। कार्यक्षेत्र के साथ ही साथ जीवन के दूसरे क्षेत्रों में भी आप उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। विकास कार्यों में गति आएगी।
कार्यक्षेत्र में आपकी स्थित बीते वर्ष के मुकाबले अच्छी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन की खुशी होगी। व्यवसायियों के लिए साल 2013 आर्थिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। लाभ में वृद्घि होगी और व्यवसाय को नया रूप देने में सफल होंगे। नौकरी पेशा वालों के लिए भी साल आर्थिक दृष्टि से सुखद रहेगा। जमीन-जायदाद में वृद्घि के योग हैं, भूमि अथवा मकान खरीद सकते हैं।
स्वास्थ्य के मामलों में सजग रहना होगा। हृदय रोग एवं रक्तचाप से पीड़ित व्यक्तियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। राजनैतिक क्षेत्र में महत्व बढ़ेगा। छात्रों के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। चिकित्सा, सेना, विदेश सेवा, इंजीनियरिंग, औषधि एवं औषधि निर्माण के क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।