जिन लोगों का जन्मदिन मार्च महीने की 18 तारीख को है उनके लिए साल 2013 कई मामलों में सुखद और अनुकूल रहेगा। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने से जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें कम मेहनत में अच्छी सफलता मिलेगी। पिछले वर्ष जिन क्षेत्रों में विकास की योजना अधूरी रह गयी है उसमें कामयाबी मिलेगी। प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।
धर्म-कर्म एवं आध्यात्मिक विषयों में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल रहेगा। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। विवाह योग्य युवक-युवतियों की शादी होने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा जिससे आर्थिक लाभ के मौके का पूरा लाभ उठा सकेंगे। भूमि एवं भौतिक सुख के साधनों में वृद्घि होगी।
नौकरी में आपका महत्व बढ़ेगा, प्रमोशन एवं आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यवसायियों को कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल होगी। राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। परीक्षाओं में उत्तम सफलता एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, बैंकिंग, वकालत, सेना, पुलिस आदि क्षेत्रों में करियर की अच्छी संभावना रहेगी। पण्डित विनोद त्यागी