यह वर्ष कुल मिलाकर अनुकूल और सुखद प्रतीत होगा। बीते कुछ वर्षों से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। महत्वाकांक्षा में बढ़ोतरी होगी और विकास कार्यों में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में बड़े बुजुर्गों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
राजनीति से जुड़े व्यक्तियों की कोई राजनैतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों की शादी हो सकती है। संतान योग भी प्रबल है, संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वालों की कोई मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य के प्रति इस वर्ष सचेत रहना शुभ रहेगा।
आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। व्यवसाय में विस्तार एवं लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी एवं सेना, विदेश सेवा, चिकित्सा, प्रशासनिक सेवा, केमिस्ट, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।