बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

जन्मदिन 18 जुलाई, लक्ष्य प्राप्ति में सफल होंगे

पण्डित विनोद त्यागी

बीते वर्ष की अपेक्षा यह वर्ष अधिक अनुकूल रहेगा। अधूरी योजनाओं को पूरा करने सफलता मिलेगी। मन में दबी कोई बड़ी इच्छा भी इस साल पूरी हो सकती है। भाग्य समय-समय पर साथ देता रहेगा। जो भी लक्ष्य हैं उन्हें पूरा करने के लिए प्रयास करें, कामयाब होंगे।

सितारों की अनुकूलता का लाभ पारिवारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रह सकता है। जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। सलाह है कि महत्वपूर्ण विषयों पर आपसी विचार-विमर्श के बाद फैसला लें।

आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा एवं विस्तार की योजना सफल होगी। नौकरी करने वालों को प्रमोशन का अवसर मिल सकता है। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षा, अकाउंट, विज्ञापन, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। यात्राएं उद्देश्य पूर्ति में सहायक रहेंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

Recommended

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन से पहले इन 2 दिनों में भी बांध सकते हैं राखी, जानें शुभ मुहूर्त

24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed