इस वर्ष किसी बड़ी योजना पर काम करने की सोच रहे हैं तो काफी सावधानी और लगन से काम करना होगा क्योंकि कई बार विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस साल प्रत्येक क्षेत्र में नयी-नयी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए लापरवाही और किसी तरह के जोखिम से बचें।
वर्ष की प्रथम तिमाही अधिक संघर्षपूर्ण रहेगा। इस दौरान अधिक परिश्रम करना होगा। अदालती मामलों में भाग्य साथ देगा, विजय हासिल कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। लेकिन प्रयास करने पर स्थिति को बेहतर बनाने में सफलता मिल जाएगी। व्यवसायिक दृष्टि से जून-जुलाई तक का समय सामान्य रहेगा। इसके बाद का समय अच्छा रहेगा।
परिवार में मनमुटाव एवं संघर्ष हो सकता है। सगे-सम्बन्धियों से सहयोग में कमी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, खान-पान एवं आराम का ध्यान रखें। राजकीय क्षेत्र में सेवारत जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए जमकर परिश्रम करना होगा। इंजीनियरिंग, गुप्तचर विभाग, न्यायिक सेवा, केमिस्ट, पैरा मेडिकल, उड्डयन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।