बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

जन्मदिन 10 अप्रैल, कार्यक्षेत्र में उन्नति का मौका मिलेगा

पण्डित विनोद त्यागी

ग्रहों की स्थिति बताती है कि यह वर्ष आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। जिन लक्ष्यों को पाने के लिए प्रयास करेंगे उसे हासिल करने में भाग्य भी आपकी सहायता करेगा। अधूरी योजनाओं को पूरा करने में सफल होंगे।

भूमि अथवा घर खरीदने की चाहत पूरी हो सकती है। मित्रों एवं सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। समाजिक मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में विस्तार एवं लाभ वृद्धि से उत्साहित रहेंगे।

नौकरी करने वाले लोगों को कार्य क्षेत्र में उन्नति का मौका मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा एवं आर्थिक लाभ मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, सेहत के प्रति लापरवाही से बचें।

छात्रों के लिए वर्ष सुखद और उत्साहवर्द्धक रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करें तो इस वर्ष रोजगार परक परीक्षाओं में सफलता हासिल कर पाएंगे। शिक्षा, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, वाणिज्य, बैंकिंग, बीमा, वकालत के क्षेत्र में करियर निर्माण के प्रयास में कामयाबी मिलेगी। 
विज्ञापन

Recommended

साप्ताहिक राशिफल: सितंबर का पहला सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, कुछ को रहना होगा सावधान

28 Aug 2026
28 Aug 2026
28 Aug 2026
28 Aug 2026
28 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
27 Aug 2026
27 Aug 2026
27 Aug 2026
27 Aug 2026
28 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed