लमान खान के लिए 6 मई का दिन बड़ा ही खास है क्योंकि इस दिन 2002 के हिट एंड रन मामले में कोर्ट अपना फैसला सुनाने जा रही है। कोर्ट के इस निर्णय पर समूचे बॉलीवुड के साथ करोड़ो सिनेमा प्रेमियों की भी नजरें टिकी हुई हैं।
कोर्ट का फैसला आने से पहले ज्योतिषीय आंकलन क्या कहती है इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिषशास्त्री सचिन मल्होत्रा। सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को दोपहर दो बज कर सैंतीस मिनट पर मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। सलमान का जन्म लग्न मेष है तथा चन्द्र राशि कुंभ है।
इनकी कुंडली में नवमेश गुरु और पंचमेश सूर्य का परस्पर दृष्टि में होना एक बड़ा राज-योग बनाता है। मंगल और शुक्र की दशम भाव में युति ने इनको हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार बना दिया लेकिन छठे भाव के स्वामी बुध की केतु के साथ अष्टम भाव में युति इनकी कुंडली में विवादों में फसने और जेल जाने का योग बना रही हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।