बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

मेष वार्षिक राशिफल 2024

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

मेष राशिफल 2024
मेष राशि का स्वामी मंगल है, जो जीवन में पराक्रम और उत्साह का कारक होता है। मेष राशि के जातक सुंदर, आकर्षक और कलात्मक होते हैं। मेष राशि के लोग स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। सही और गलत को लेकर इनका अपना अलग नजरिया होता है। इनमें गजब की नेतृत्व क्षमता होती है और ये लोग अपना रास्ता खुद बनाने में यकीन रखते हैं।

राशि स्वामी- मंगल
राशि नामाक्षर- चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ
आराध्य -श्री हनुमान जी
भाग्यशाली रंग - लाल
राशि अनुकूल वार- मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार


करियर
कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। वर्ष के आरंभ से अप्रैल तक सप्तम भाव पर गुरु की दृष्टि के प्रभाव से आप व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। नवीन व्यापार शुरू करने के लिए अच्छा समय है। राशि में स्थित गुरु नवीन विचारधारा और नई योजनाओं को जन्म देगा, जिससे अपने व्यापार को और मजबूत बना सकते हैं। द्वादश भाव में भाव में स्थित राहु के प्रभाव से कार्यों में गुप्त शत्रुओं द्वारा रूकावटों को आप अपने विवेक से अनुकूल बना लेंगे। द्वादश भाव का राहु व्यावसायिक यात्राएं भी देगा यदि आप विदेश जाने की चाह रखते हैं, तो इस वर्ष में इसके लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं। विदेश से जुड़े कामों में आपको सफलता भी मिल सकती है। नौकरी करने वालों के लिए छठें भाव का केतु स्थांतरण के योग बना सकता है। वैसे नौकरी और व्यवसाय के मामले में साल 2024 अच्छा ही रहने वाला है। 

परिवार
पारिवारिक दृष्टि से या वर्ष अनुकूल रहेगा आपके परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। अप्रैल के बाद परिवार में सदस्य संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। भाई बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। द्वादश भाव में स्थित राहु की दृष्टि चतुर्थ भाव में होने से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन राशि में स्थित गुरु इस स्थिति को अनुकूल बना देंगे। संतान की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ बहुत उत्तम रहेगा। पंचम स्थान पर गुरु और शनि ग्रह की संयुक्त दृष्टि प्रभाव से आपके बच्चों की उन्नति होगी। यदि आपकी संतान विवाह के योग्य हैं तो उनका विवाह संस्कार भी हो सकता है। संतान जन्म होने से भी आपके घर में खुशी आ सकती है।

स्वास्थ्य
वर्ष के प्रारंभ से राशि में स्थित गुरु के प्रभाव से आपका स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा। आपके मन में सदैव अच्छे विचार आएंगे जिससे आप मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे। मौसम जनित रोगों से स्वास्थ्य पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा किंतु अप्रैल के बाद स्वास्थ्य को लेकर कुछ सावधानियां आवश्यक होगी। राहु और केतु का गोचर आपके बारहवें और छठे भाव पर होगा इसलिए अचानक से लगने वाली बीमारियां और संक्रमण वाले रोगों से आपको सावधान रहना होगा।

आर्थिक स्थिति 
आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ उत्तम रहेगा। व्यापार अनुकूलता के कारण धनागम में वृद्धि होगी। एकादश स्थान का शनि आपको व्यापार से लाभ प्राप्त करवा सकते है। परिवार में मांगलिक कार्य के चलते धन का व्यय हो सकता है। द्वादश राहु के कारण आप निवेश के मामले में सावधान रहें यदि निवेश करना चाहते हैं तो उसे क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से ही संपन्न करें।

परीक्षा प्रतियोगिता
यह वर्ष प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। यदि उच्च शिक्षा हेतु उच्च शैक्षिक संस्थान में प्रवेश पाना चाहते हैं तो वर्ष का प्रारंभ अनुकूल है। पंचम स्थान में गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।

उपाय
मंगलवार के दिन व्रत रखें और हनुमान जी की पूजा अवश्य करें। साथ ही इस दिन हनुमान चालीसा अथवा बजरंग बाण का पाठ अवश्य करें। प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें।
विज्ञापन

Recommended

19 -25 अक्तूबर का साप्ताहिक राशिफल: किसे मिलेगा धन लाभ, किसकी बढ़ेगी परेशानी? जानें सभी 12 राशियों का हाल

18 Oct 2026
19 Oct 2026
19 Oct 2026
19 Oct 2026
18 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
18 Oct 2026
19 Oct 2026
18 Oct 2026
18 Oct 2026
17 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed