Live
Tiger Shroff Firing Case Live: सामने आई हमलावरों की तस्वीर, बाइक भी बरामद; सीएम ने दिया सुरक्षा का आश्वासन
Tiger Shroff firing case live updates: रविवार शाम मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। यह हमला तब हुआ जब टाइगर फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी बीएमडब्ल्यू सेडान कार से बाहर आ रहे थे। मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं हमलावरों की भी पहली तस्वीर सामने आ गई है। जानें अपडेट्स..
लाइव अपडेट
सीएम ने टाइगर को दिया आश्वासन
फायरिंग मामले पर बात करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- मैंने टाइगर को आश्वासन दिया है कि उनको चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम मामले से जुड़े हर गुनहगार को पकड़कर उनकी सुरक्षा का ध्यान रखेंगे।#WATCH | Nagpur: Regarding the firing on Bollywood actor Tiger Shroff, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, "I have assured Tiger Shroff that he need not worry. We will track down those responsible for this, and we will ensure complete safety; that is what we told him." https://t.co/aTZlVrS1zH
— ANI (@ANI) October 19, 2026
सामने आया एक और चश्मदीद का बयान
मामले में एक और चश्मदीद शाहरुख शेख का बयान सामने आया है। उसका कहना है, 'हमलावर कार से आए। फायरिंग की और फिर बाइक से नेहरू नगर की तरफ भाग गए।'VIDEO | Mumbai, Maharashtra: "Two men got out of a car, fired four shots and fled towards Nehru Nagar in a vehicle," says eyewitness Shahrukh Sheikh, recounting the firing incident involving actor Tiger Shroff. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/0X8ngQtEOo
— Press Trust of India (@PTI_News) October 19, 2026
बरामद की गई हमले में इस्तेमाल हुई बाइक
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक पुलिस ने अंधेरी रेलवे स्टेशन से बरामद कर ली है। इसी बाइक पर सवार होकर हमलावर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। अब पुलिस बाइक के मालिकों से पूछताछ कर रही है।
- जानकारी के मुताबिक, इस बाइक को अब तक तीन बार बेचा जा चुका है।
- पुलिस ने सबसे पहले जोगेश्वरी इलाके में रहने वाले बाइक के पूर्व मालिक से पूछताछ की।
- उसने बताया कि उसने बाइक किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी थी।
- इसके बाद पुलिस ने दूसरे मालिक से पूछताछ की, तो उसने भी बाइक किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की बात कही।
- वहीं, तीसरे मालिक ने पुलिस को बताया कि उसने यह बाइक शूटरों को बेची थी, लेकिन बाइक के कागजात पर नाम ट्रांसफर नहीं हुआ था।
- इसी वजह से अब शूटरों के बारे में जानकारी जुटाने में पुलिस को परेशानी हो रही है। जांच के जरिए हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
हमलावरों ने 45 मिनट तक किया इंतजार
- सूत्रों के अनुसार, दोनों हमलावरों ने 45 मिनट तक खड़े रहकर टाइगर का इंतजार किया।
- टाइगर पर हमला करने के लिए देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था।
- 7 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें से 5 कार पर हिट और 2 मिस हुए।
- वहीं दूसरे शूटर का पिस्टल जाम हुआ, इसलिए टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए।
- हमला करने के बाद बाइक अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर विरार दिशा में भाग गए।
सामने आई हमलावरों की पहली तस्वीर