बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

किसके लिए कैसा रहेगा साल का पहला सप्ताह

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

मंलवार को साल 2013 शुरू होने जा रहा है। नये साल से हर किसी की उम्मीद जुड़ी रहती है। सभी की चाहत होती है कि साल की शुरूआत अच्छी हो ताकि साल अच्छा गुजरे। साल के प्रथम सप्ताह में सितारों की स्थिति का आंकलन करने पर ज्ञात होता है कि यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा। मिथुन राशि वाले अपने स्वभाव के अनुरूप मौज-मस्ती करेंगे। और भी बहुत कुछ कह रहे हैं सितारे आपके लिए।

मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)साल का पहला सप्ताह कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आत्म विश्वलेषन करेंगे और भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। किसी खास व्यक्ति का साथ मिलेगा। कैरियर की दृष्टि से सप्ताह अच्छा रहेगा। पारिवारिक मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है। जोश और उत्साह से समस्याओं का समाधान करने में सफल होंगे।

वृष (22 अप्रैल-20 मई)साल की शुरूआत सामान्य रहेगी। पिछले हफ्ते की तरह यह सप्ताह भी रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। धर्म-कर्म की ओर रूझान बढ़ेगा। प्रेम भाव में वृद्घि होगी। कोई नयी चिंता जन्म ले सकती है। आकस्मिक व्यय हो सकता है।

मिथुन (21 मई -20 जून)सप्ताह उत्साहवर्द्घक रहेगा। मौज-मस्ती में समय बितेगा। जीवनसाथी से संबंधित जो समस्या चल रही थी वह अभी जारी रहेगी। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भाईयों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)साल की शुरूआत अच्छी रहेगी। उर्जा में वृद्घि होगी और परिवार का सर्पोट मिलेगा। समय पर काम पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। कार्य क्षेत्र की समस्याओं में कमी आएगी। राहत महसूस करेंगे। व्यवसायियों के लिए सप्ताह लाभप्रद रहेगा।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)धूप-छांव वाला रहेगा साल का पहला सप्ताह। सेहत का ख्याल रखें और जोखिम से बचें। यात्रा की योजना बन सकती है। नौकरी में स्थिति बेहतर होगी। व्यवसायी वर्ग लाभ से उत्साहित रहेंगे। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)परिश्रम का समय है। काम के तरीकों एवं गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। सप्ताह का उत्तरार्द्घ पूर्वार्द्घ की अपेक्षा अनुकूल रहेगा।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)लोगों की अपेक्षा आपसे बढ़ेगी जिससे आप दबाव महसूस कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में कमी आएगी।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)कैरियर की दृष्टि से साल की शुरूआत अच्छी रहेगी। आपके काम की तारीफ होगी। मान-सम्मान एवं पुरस्कार मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। परिवारिक जीवन सुखद रहेगा।  

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)मन को शांत रखें, अधिक सोच विचार करने से तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त करेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। समय पर कार्य पूरा हो पाएगा। कार्य क्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। जरूरतमंदों की सहायता करेंगे, इससे आत्मसंतुष्टि होगी।  

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)नई उम्मीद और खुशियों के साथ साल की शुरूआत होगी। रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। आय में वृद्घि के अवसर प्राप्त होंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। नई योजनाएं बनेंगी। जोश और उत्साह बढ़ेगा, इन पर नियंत्रण रखें लाभप्रद रहेगा।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)घरेलू मामलों में परेशानी हो सकती है। कैरियर की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल रहेगा। लोकप्रियता एवं मान-सम्मान में वृद्घि होगी। कोई मनोकामना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। सलाह है कि अति उत्साह में कार्य के समझौता न करें।

मीन (19 फरवरी -21 मार्च)बीते सप्ताह की तरह यह सप्ताह भी रहेगा। व्यस्तता बढ़ेगी। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। उच्चाधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। कारोबार में प्रगति होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों से पूरा करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

Recommended

रक्षाबंधन 2026: क्या चंद्र ग्रहण के कारण बदल जाएगा राखी बांधने का समय? जानें पूरी जानकारी

25 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
25 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
24 Aug 2026
25 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed