फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन से पहले इन 2 दिनों में भी बांध सकते हैं राखी, जानें शुभ मुहूर्त

Mon, 24 Aug 2026 02:30 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 24 Aug 2026 02:30 PM IST
सार

Raksha Bandhan 2026: अगर आप रक्षा बंधन से पहले अपने भाई को राखी बांधने जा रही हैं, तो इन 2 दिनों पर राखी बांधना शुभ हो सकता है। आइए इन दिनों के महत्व और शुभ मुहूर्त को जानते हैं।

विज्ञापन
rakhi shubh muhurat before Raksha Bandhan 2026 and date in hindi
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Raksha Bandhan 2026: हर साल सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस साल 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और विश्वास को कई गुना बढ़ाने वाला माना जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। हालांकि, कई बार किसी कारणवश रक्षाबंधन के दिन राखी बांधना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में कुछ बहनें पर्व से पहले ही भाई को राखी बांध देती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसी स्थिति में शुभ तिथि और मुहूर्त का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 28 अगस्त के अलावा किन दिनों में भाई को राखी बांधी जा सकती है और शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

rakhi shubh muhurat before Raksha Bandhan 2026 and date in hindi
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : instagram
25 अगस्त 2026 का दिन रहेगा शुभ 
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, 25 अगस्त 2026, मंगलवार को भी भाई को राखी बांधी जा सकती है। इस दिन प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है, इसलिए यह तिथि धार्मिक दृष्टि से विशेष मानी जा सकती है। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक रहेगा।

25 अगस्त 2026, मंगलवार चौघड़िया मुहूर्त
  • काल: सुबह 5:55 से 7:31 बजे तक
  • शुभ: सुबह 7:31 से 9:08 बजे तक
  • रोग: सुबह 9:08 से 10:45 बजे तक
  • उद्वेग: सुबह 10:45 से दोपहर 12:22 बजे तक
  • चर: दोपहर 12:22 से 1:59 बजे तक
  • लाभ: दोपहर 1:59 से 3:36 बजे तक
  • अमृत: दोपहर 3:36 से 5:13 बजे तक
  • काल: शाम 5:13 से 6:50 बजे तक
rakhi shubh muhurat before Raksha Bandhan 2026 and date in hindi
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : Freepik

27 अगस्त 2026 को भी बांध सकते हैं राखी 
हिंदू पंचांग के अनुसार, 27 अगस्त को भी भाई को राखी बांधी जा सकती है। इस दिन चतुर्दशी तिथि है, जो भगवान शिव को समर्पित मानी जाती है। इस दिन राखी बांधने का शुभ समय सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक रहेगा।

27 अगस्त 2026, गुरुवार  चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ: सुबह 5:56 से 7:32 बजे तक
  • अमृत: सुबह 7:32 से 9:09 बजे तक
  • काल: सुबह 9:09 से 10:45 बजे तक
  • शुभ: सुबह 10:45 से दोपहर 12:22 बजे तक
  • रोग: दोपहर 12:22 से 1:58 बजे तक
  • उद्वेग: दोपहर 1:58 से 3:35 बजे तक
  • चर: दोपहर 3:35 से 5:11 बजे तक
  • लाभ: शाम 5:11 से 6:48 बजे तक

Sawan Purnima 2026: सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण, इन चीजों का दान करना होगा शुभ

विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi shubh muhurat before Raksha Bandhan 2026 and date in hindi
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : amar ujala
28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन
  • 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को ही रक्षाबंधन का मुख्य पर्व मनाया जाएगा। इस दिन राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:57 बजे से सुबह 9:48 बजे तक रहेगा। इस दौरान अलग-अलग शुभ मुहूर्त भी रहेंगे।
  • लाभ-उन्नति मुहूर्त- सुबह 7:33 बजे से सुबह 9:10 बजे तक
  • अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त- सुबह 9:10 बजे से सुबह 10:46 बजे तक
 

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर कब लगेगा ग्रहण ? क्या होगा सूतक काल और भद्रा का समय, जानें राखी शुभ मुहूर्त से लेकर 10 बातें

Janmashtami 2026: 3 या 4 सितंबर को मनाई जाएगी जन्माष्टमी? जानें सही तारीख पूजा विधि और महत्व


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed