फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 25 August: मिथुन और धनु राशि वालों को रहना होगा सावधान, जल्दबाजी से बिगड़ सकता है काम

Tue, 25 Aug 2026 12:46 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 25 Aug 2026 12:46 AM IST
सार

Rashifal 25 August: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग असर डाल सकती है। कुछ जातकों के लिए करियर और धन के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

विज्ञापन
Today Prediction Horoscope of 25 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
25 अगस्त का राशिफल - फोटो : amar ujala

Rashifal 25 August:  25 अगस्त 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रहों की चाल का असर जातकों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है। कुछ राशि वालों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के साथ नई जिम्मेदारियां या अवसर मिल सकते हैं, वहीं कुछ लोगों को पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है, जबकि व्यापारियों के लिए नए संपर्क और लाभ के अवसर बन सकते हैं। प्रेम जीवन में भी किसी के रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी, तो कुछ लोगों को छोटी-मोटी गलतफहमियों से बचना होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशि के लिए 25 अगस्त 2026 का दिन कैसा रहने वाला है।

Today Prediction Horoscope of 25 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : amarujala

मेष राशि
आज किस्मत आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। कामकाज में शानदार सफलता मिलने के संकेत हैं और आपकी पुरानी मेहनत का असर अब साफ नजर आएगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी राहत या जीत की खबर मिल सकती है। आपकी पहचान, प्रभाव और रुतबा बढ़ेगा। कारोबार में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां अब धीरे-धीरे खत्म होंगी। परिवार के साथ बिताया समय मन को सुकून देगा और रिश्तों में भी गर्माहट बनी रहेगी।

Today Prediction Horoscope of 25 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : amarujala

वृषभ राशि
आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी कार्यशैली की तारीफ करेंगे। किसी खास सामाजिक कार्यक्रम में आपकी मौजूदगी आपको दूसरों से अलग पहचान दिला सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और पुरानी दूरियां भी कम होंगी। दिन कुल मिलाकर सुखद रहेगा, लेकिन सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी जरूरी है। बाहर का तला-भुना या ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Prediction Horoscope of 25 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : amarujala

मिथुन राशि
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। काम में छोटी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान रखें। किसी की नकारात्मक बातों को दिल पर न लें और अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें। दोस्त आपका साथ देंगे, हालांकि कोई करीबी व्यक्ति आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। लंबे समय से मन में दबी कोई इच्छा आज पूरी होने के संकेत हैं, जिससे मन काफी खुश होगा।

विज्ञापन
Today Prediction Horoscope of 25 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : amarujala

कर्क राशि
आज का दिन खुशियों और मनोरंजन से भरपूर रहेगा। दोस्तों या परिवार के साथ मस्ती करने और मन हल्का करने के कई मौके मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला थोड़ी चिंता दे सकता है, लेकिन भाई-बहनों का सहयोग आपको राहत दिलाएगा। मां के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। इसे बहस का रूप देने के बजाय प्यार और बातचीत से सुलझाना बेहतर रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed