फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Goddess Lakshmi Never Make These Mistakes Otherwise maa Lakshmi Leave Your House

Goddess Lakshmi: इन आदतों के कारण रूठ कर चली जाती हैं मां लक्ष्मी, आज ही बनाएं दूरी

Thu, 28 Dec 2023 12:19 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 28 Dec 2023 12:19 AM IST
सार

Goddess Lakshmi: मां लक्ष्मी की कृपा के बिना मनुष्य धनवान नहीं बन सकता है। यही वजह है कि जीवन में हर व्यक्ति लक्ष्मी जी की कृपा पाकर धनवान बनना चाहता है। 

विज्ञापन
Goddess Lakshmi Never Make These Mistakes Otherwise maa Lakshmi Leave Your House
Goddess Lakshmi - फोटो : iStock

विस्तार

Goddess Lakshmi: मां लक्ष्मी को धन और वैभव की देवी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में इनका वास होता है, वहां पर कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। मां लक्ष्मी की कृपा के बिना मनुष्य धनवान नहीं बन सकता है। यही वजह है कि जीवन में हर व्यक्ति लक्ष्मी जी की कृपा पाकर धनवान बनना चाहता है। हालांकि कई लोग ऐसे भी होते हैं जो मेहनत के साथ-साथ पूजा पाठ भी खूब करते हैं, लेकिन हमेशा धन के अभाव में ही जीवन व्यतीत करते हैं और परेशान रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की परेशानियों की वजह उसकी कुछ आदतें भी हो सकती हैं। व्यक्ति के अंदर कुछ ऐसी आदतें होती हैं जिसके कारण मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और घर छोड़कर चली जाती हैं। आइए जानते हैं व्यक्ति की उन आदतों के बारे में...  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
 
  • आलसी लोगों से मां लक्ष्मी हमेशा नाराज रहती हैं। ऐसे लोग कभी भी सफलता प्राप्त नहीं करते हैं और हमेशा गरीबी में जीवन व्यतीत करते हैं। आलस से दूर रहने पर ही लक्ष्मी जी की प्राप्ति होती है।
  • कमरे को अस्त-व्यस्त रखना दुर्भाग्य को निमंत्रण देना होता है और मां लक्ष्मी नाराज रहती हैं। साथ ही बेड पर पड़ी गंदी और अव्यस्थित चादरें, कमरे में फैला हुआ कचरा दुर्भाग्य का कारण बनते हैं। ऐसे में आप अपने घर और कमरे की साफ-सफाई पर ध्यान जरूर दें।
  • यदि आप भी सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा लगाते हैं तो अपनी ये आदत आज ही सुधार लें क्योंकि सूर्यास्त के बाद कभी भी झाड़ू-पोछा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और परिवार में कलह होने लगती है, जिससे आर्थिक तंगी का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसलिए रात में कभी भी झाड़ू-पोछा न लगाएं।  
  • कभी भी खाने की प्लेट में जूठा नहीं छोड़ना चाहिए। इसके अलावा न ही कभी जूठे बर्तनों को देर तक रहने देना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, इसलिए हमेशा रात को सोने से पहले सभी जूठे बर्तन धो लेने चाहिए।
  • जो लोग थोड़ी सफलता पाने के बाद घमंड करने लगते हैं या जरा-जरा सी बात पर क्रोधित हो जाते हैं, मां लक्ष्मी जी ऐसे व्यक्ति का साथ बहुत जल्द छोड़कर चली जाती हैं। इसलिए क्रोध करने से बचें। साथ ही दूसरों का आदर करना न भूलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed