बड़कोट। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 26वें वर्ष के मौके पर नगरपालिका बड़कोट ने नगरवासियों और आसपास के क्षेत्र के लोगों को करीब पौने दो करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। इसके तहत रजत जयंती पार्क और सड़क का निर्माण कराया गया है। सोमवार को यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजबीन पंवार और नगरपालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने संयुक्त रूप से दोनों कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।