काशीपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी के तहत दो दिनी विधानसभा स्तरीय अंडर-14 व 19 बालक वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान अंडर-19 बालक वर्ग कबड्डी और खो-खो में न्याय पंचायत कुंडेश्वरी अव्वल रही। स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मेयर दीपक बाली, बीडीओ कमल किशोर पांडे, बीईओ धीरेंद्र कुमार साहू, ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रभा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अंडर 14 बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में कासिम, 600 मीटर दौड़ में राज, लंबी कूद में गोविंद कुमार प्रथम स्थान पर रहे। वहीं अंडर-19 में 100 मीटर में अंश कुमार, 200 मीटर व 400 मीटर में में अंश चौहान पहले स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में अभिषेक, 1500 मीटर में अभिषेक, 5000 मीटर दौड़ में सौरभ सिंह प्रथम रहे। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहां पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अमित सैनी, ब्लॉक खेल समन्वय गौरव शर्मा, कोच विमल पांडे, नमिता पंत, सतीश बिश्नोई, मोहम्मद असलम, नीरज चौहान आदि मौजूद रहे।