रुद्रपुर में महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि ने शुक्रवार को नगर के त्रिशूल चौक का अवलोकन किया। महामंडलेश्वर हरिद्वार से बरेली जाते समय कुछ समय के लिए त्रिशूल चौक पर रुके। मेयर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने चौक पर स्थापित विशाल त्रिशूल का अवलोकन कर उसकी कलात्मकता की सराहना की। कहा कि भगवान शिव के त्रिशूल की स्थापना इस नगर की धार्मिक पहचान को और अधिक सशक्त बनाती है। भव्य त्रिशूल ने कुमाऊं के प्रवेश द्वार की शोभा बढ़ाने का कार्य किया है।