रुद्रपुर शहर के गणेशपुर इलाके में तेंदुए की चहलकदमी से लोगों में दहशत फैल गई। तेंदुए ने अचानक एक कुत्ते पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया, जबकि दूसरा कुत्ता मौके से भाग निकला। घटना दो अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है।