फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आईटीआई काशीपुर का पांचवा कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न

काशीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पांचवा कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 141 मेधावियों को राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रमाण पत्र (एनसीवीटी) सौंपकर सम्मानित किया। शनिवार को बाजपुर रोड स्थित गन्ना विकास संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार और विशिष्ट अतिथि अपर गन्ना आयुक्त विवेक प्रकाश, प्रधानाचार्य उदयराज सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसमें आईटीआई काशीपुर, कालाढूंगी, जसपुर, बाजपुर, निदेशपुर, गदरपुर, पंतनगर, खटीमा, सितारगंज के मेधावियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य उदयराज सिंह ने बताया कि विद्युतकार, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, आईसीटीएसएम, वेल्डर, मैकेनिक ट्रैक्टर, फैशन टेक्नोलॉजी, स्वींग टेक्नोलॉजी, स्टेनो हिन्दी, कॉस्मेटोलॉजी, कोपा ट्रेड 2026 में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 141 मेधावियों को प्रमाण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मोहित ने किया। वहां पर वरिष्ठ कार्यदेशक जयप्रकाश सिंह, अरविंद कुमार, राजीव पुष्पाकंर, अनुदेशक प्रकाश सिंह राणा, ज्योति रानी, रईस अहमद, लीलाधर शर्मा, ललित सत्यावली, अजीत कुमार, कैलाश चंद, गौरव भट्ट, साजिद हुसैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें