फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर

Alka Tyagi Updated Wed, 02 Sep 2026 04:38 PM IST

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों से पात्र विद्यार्थियों के आवेदन समय पर करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद यदि किसी विद्यालय का पात्र छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित रहता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रमुख की होगी। विद्यालयों को छात्रों के आवेदन का सत्यापन कर उन्हें ऑनलाइन जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को अग्रसारित करना है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईबीसी और दिव्यांग वर्ग का कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे। पोर्टल पर नए आवेदन और तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक कार्यदिवस में दोपहर 12 से एक बजे तक ओपन सेशन भी आयोजित किया जा रहा है। शिक्षक और छात्र ऑनलाइन माध्यम से इसमें जुड़कर समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें