ल बीट कूड़ा निस्तारण प्लांट को लेकर महीनों से चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को धरना स्थल पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस बल की मौजूदगी के बाद प्लांट के बाहर हलचल तेज हो गई और प्रशासन व आंदोलनकारियों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार स्थानीय नागरिक और प्रदर्शनकारी लंबे समय से लाल बीट कूड़ा निस्तारण प्लांट हटाने को लेकर अपनी मांगों और आपत्तियों के साथ धरने पर बैठे हैं। आंदोलन के लगातार जारी रहने और किसी संभावित गतिरोध की आशंका के चलते प्रशासन की ओर से मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने धरने पर बैठे लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे महीनों से अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे हैं। लेकिन समाधान निकलने के बजाय दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।