फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कनार वासियों ने डीएम कार्यालय के बाहर दिया धरना, आमरण अनशन जारी

पिथौरागढ़। बरम-कनार सड़क की एक सूत्रीय मांग पर कनार के ग्रामीणों का आमरण अनशन शनिवार को 10वें दिन भी जारी रहा। पूर्वाह्न में ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के बाहर करीब डेढ़ घंटे धरना दिया और सड़क निर्माण के लिए ठोस कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। वहीं दोपहर में प्रशासन की टीम ने धरने पर बैठी ग्राम प्रधान सरिता देवी को बीपी कम होने का हवाला दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि मांग पूर्ण होने तक वहीं भूख हड़ताल से नहीं हटेंगी। कलक्ट्रेट में धरना देते हुए ग्रामीणों ने कहा कि तीन-तीन उन्हें मुख्यमंत्री स्तर से आश्वासन मिल चुका है। वन विभाग के उच्चाधिकारी कनार क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं, कहा कि वन अभयारण्य के चलते दिक्कतें बताई जा रही हैं, लेकिन वर्षों से शासन-प्रशासन इस मामले का सुलझा नहीं पा रहा। ग्रामीणों ने कहा कि क्या हमारा जीवन कोई महत्व नहीं रखता। लोग सलामत रहेंगे तभी पर्यावरण संरक्षण को बेहतर किया जा सकता है। शनिवार को आंदोलन को समर्थन देने कौली-कन्याल के ग्राम प्रधान गणेश प्रसाद सहित अन्य लोग पहुंचे। कहा कि बरम-कनार सड़क सिर्फ कनार की नहीं, बल्कि कौली-कन्याल सहित पूरे इलाके की जीवन रेखा है। धरने में जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह परिहार, प्रकाश सिंह परिहार, भारत सिंह, दूरी देवी, दिव्या, विशना देवी, कलावती देवी, विक्रम सिंह, ललित सिंह, जगत सिंह, सुमित सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें