फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकुंठ चतुर्दशी मेले में अमर उजाला फाउंडेशन ने छात्रों को प्रेरणादायक व प्रतियोगी पुस्तकों से किया पुरस्कृत

श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उपलक्ष्य में आयोजित संस्कृत नृत्य प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर रही सेंट थेरेसॉस स्कूल की टीम के प्रतिभागियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भी पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार के रूप में उन्हें मेयर आरती भंडारी और पार्षदों के हाथों अमर उजाला फाउंडेशन की प्रेरणादायक एवं प्रतियोगितात्मक पुस्तकें दी गई। पुरस्कार में पुस्तकें पाकर छात्र खुश हुए। इस मौके पर मेयर आरती भंडारी अमर उजाला फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रों को पुरस्कार के रूप में प्रेरणादायक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी पुस्तकें देना एक नई पहल है। इसके लिए उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें