फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर गढ़वाल: मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर यूकेडी ने कंपनी अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

श्रीनगर जलविद्युत परियोजना के प्रभावितों को मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) भी मुखर हो गया है। शुक्रवार को उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी और वरिष्ठ नेता पूरन सिंह कठैत के नेतृत्व में दल के कार्यकर्ताओं ने कोटेश्वर स्थित कंपनी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि भुगतान में देरी होने पर कंपनी कार्यालय पर तालाबंदी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। यूकेडी नेताओं ने कहा कि गुगली, मंगसू और धारी गांव के प्रभावित लंबे समय से मुआवजे की मांग कर रहे हैं, लेकिन कंपनी उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी कार्यालय पर धरना दे रहे प्रभावितों को बीते दिवस पुलिस ने जबरन उठाकर कोतवाली पहुंचा दिया था। इस दौरान दो आंदोलनकारियों को जेल भी भेजा गया। नेताओं ने कहा कि प्रभावितों के हक की लड़ाई में यूकेडी उनके साथ खड़ा है। यदि दीपावली के बाद भी कंपनी ने मुआवजे का भुगतान नहीं किया तो दल आंदोलन तेज करने के साथ कंपनी कार्यालय पर तालाबंदी करने को बाध्य होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें