हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में नैनीताल और कैंची धाम जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। यात्री सुबह 5 बजे से रोडवेज और केमू बस अड्डे पर मौजूद हैं, लेकिन अभी तक बसें नहीं पहुंची हैं। लंबे इंतजार से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।