फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर: कार्तिक पूर्णिमा पर कोसी में लगाई आस्था की डुबकी, गर्जिया मंदिर में उमड़े 15 हजार श्रद्धालु

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को प्रसिद्ध मां गर्जिया देवी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला। सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने कोसी नदी में आस्था की डुबकी लगाकर मां गर्जिया के दर्शन किए और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। मंदिर में करीब 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामनगर के गर्जिया देवी मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। साथ ही मंदिर के पास बहने वाली कोसी नदी में सुबह से ही स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ निशांत पपनै ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। बताया कि कोसी नदी के संवेदनशील क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रतिबंधित रखी गई। इसके लिए जल पुलिस की तैनाती की गई। साथ ही मंदिर समिति की ओर से 80 दुकानें लगवाई गई और समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। बताया कि मंदिर में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता के दर्शन किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें