फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत: बदहाल धौन-बडोली सड़क अब होगी दुरुस्त, 16 खतरनाक मोड़ों पर बढ़ता है दुर्घटना का खतरा

चंपावत जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर एनपीसीसी की बदहाल हो चुकी करीब आठ किमी धौन-बडोली सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। सड़क बदहाल होने के कारण लोगों के लिए आवाजाही भी मुश्किल रहती है। धौन-बडोली सड़क बारिश के दौरान गांव के लोगों के लिए सिरदर्द बनी रहती है। कई जगह कच्ची पहाड़ी से लगातार गिरता मलबा लोगों के लिए परेशानियों का सबब रहा है। करीब पांच स्थानों पर पहाड़ी से बहते पानी के स्रोतों के कारण सड़क और भी बदहाल है। करीब तीन किमी हिस्से पर 16 स्थान ऐसे हैं, जहां तीखे और खतरनाक मोड़ होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें