चंपावत जिले के गोरलचौड़ मैदान में अंडर 19 बालक-बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता जारी है। शुक्रवार को बालक वर्ग में पिथौरागढ़ और पौड़ी के बीच मैच खेला गया। पहले सेट पौड़ी ने 20-25 से जीता। दूसरे सेट में पिथौरागढ़ की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 25-12 से सेट जीता। तीसरे और निर्णायक सेट में पिथौरागढ़ की टीम पौड़ी पर हावी रही और मैच 25-14 से जीता।