कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी का दो दिनी चंपावत कार्यक्रम निराशाजनक रहा। नगर कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आदर्श जिले की परिकल्पना के तहत सर्किट हाउस के पास कूड़ा निस्तारण किया जाता है लेकिन सीएम के दौरे को लेकर वहां परदे लगाए गए थे। एनएच का 10-12 दिन लगातार बंद रहा। इससे लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। दौरे से एक दिन पहले एनएच में रात भर-गड्ढे भरने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि चंपावत की जनता सीएम के कामों से नाराज थी लेकिन जिला प्रशासन उनके साथ मुस्तैदी के साथ खड़ा था।