चंपावत जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक बालेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग को पीतल के आवरण से ढक दिया गया है। विधि विधान से मंदिर में पूजा अर्चना कर आवरण और भगवान भोलेनाथ की मूर्ति स्थापित की गई। मंत्रोच्चार कर दूध, घी, शहद, चंदन, धतूरा, बेलपत्र, कमल और गुलाब पुष्प से शिवलिंग का श्रृंगार किया गया। अब सावन के प्रथम सोमवार को दोबारा पूजा अर्चना कर बालेश्वर महादेव मंदिर में आवरण की विशेष पूजा की जाएगी।