चंपावत जिला अस्पताल में बालिकाओं को एचएफपी के टीके लगाए गए। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कहा कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में मददगार साबित होगा। बचपन में ही इस घातक बीमारी का बचाव होने से उन्हें बीमारी घर नहीं करेगी। क्योंकि बाद में इसका इलाज करना आसान नहीं है। इस दौरान करीब 20बालिकाओं को टीके लगाए गए।