मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने मां पूर्णागिरि मेले का उद्घाटन विधिवत पूजार्चना कर किया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हम उत्तराखंड को विश्व की अध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं। यह आयुष, योग, ऋषि मुनियों की भूमि है। यह मेला धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था का केंद्र बनता जा रहा है। यह मेला क्षेत्र की समृद्ध और संस्कृति की परंपरा को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है। जब भी मैं मां की इस पावन भूमि पर उपस्थित होता है तो मुझे अद्भुत शांति का एहसास होता है।