फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: नई टेंडर नीति के विरोध में ठेकेदारों का प्रदर्शन

हीरा मेहरा Updated Thu, 11 Sep 2025 01:09 PM IST

चंपावत जिला मुख्यालय के लोनिवि कार्यालय परिसर में राजकीय ठेकेदारों ने नई टेंडर नीति का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। ठेकेदारों ने नई नीति वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की। बुधवार को ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष मंदीप ढेक के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से लागू नई टेंडर नीति से जिले के 80 प्रतिशत से अधिक ठेकेदार आने वाले समय में प्रभावित होंगे। उन पर रोजी-रोटी का संकट आ जाएगा। कई ठेकेदार को काम से वंचित होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हर टेंडर प्रक्रिया के बाद जीएसटी के लिए कार्यालय जाना पड़ता है। इससे ठेकेदारों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने सरकार से फिर से पुरानी टेंडर नीति को लागू करने की मांग की है। वहां दीपा देवी, प्रेम सिंह, भगवत चौधरी, हेमराज बोहरा, पारस महर, हरीश जोशी, नाथ सिंह बोहरा, धीरज नेगी, नंदा बल्लभ कापड़ी आदि ठेकेदार मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें