चंपावत। सेवा संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत कमलेख स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिपलाटी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। सीडीओ अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का शुभारंभ दायित्वधारी मुकेश महराना ने किया। इस दौरान बच्चों के साथ केक काटा गया। शिविर में कुल 552 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्राप्त 50 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।