अल्मोड़ा जीआईसी नाई का द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि एसएसजे परिसर के शोध और प्रसार निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि विद्यार्थी जीवन साधना और तपस्या का जीवन है। बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचान कर परिश्रम करने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यालय में किए जा रहे शैक्षिक कार्यों की प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य नीरज पंत ने कहा कि विद्यार्थी परिश्रम के बल पर ही शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. पवनेश ठकुराठी ने कहा कि इस बार का वार्षिकोत्सव आपरेशन सिंदूर के वीर जवानों को समर्पित है। समारोह में विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘मोनाल’ और त्रैमासिक न्यूज पत्र ‘नाई न्यूज’ का विमोचन भी किया गया। छात्र- छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, विद्यालय गीत, आपरेशन सिंदूर गीत, विज्ञान नाटक, कुमाऊंनी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को शिक्षा, साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रधानाचार्य विभूषण सम्मान से सम्मानित किया। वहां क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मल नयाल, प्रधान नाई तारा देवी, प्रधान पोखरी भगवत राम, नंदन नयाल, गणेश शर्मा, डॉ. विनोद आर्या, अंकित जोशी, अर्पण कुमार साह, डॉ. मुकेश चंद्र, भीम रावत, अंजलि आर्या, विभा गुरूरानी, पंकज देवड़ी आदि मौजूद रहे।