फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: रात को गहरी खाई में गिरी कार, सुबह तक अंदर ही घायल पड़ा रहा युवक; दूसरे दिन लोगों को घटना का चला पता

हीरा मेहरा Updated Sat, 06 Dec 2025 02:27 PM IST

कोतवाली सोमेश्वर क्षेत्रांतर्गत कफड़खान के पास बृहस्पतिवार देर रात एक कार खाई में जा गिर गई। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ, फायर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकाल कर बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा भेजा गया। बृहस्पतिवार देर रात एक कार अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग पर कफड़खान से 2.5 किमी अल्मोड़ा की ओर सिरकोट पर करीब 250 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। रात होने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई। चालक सागर वर्मा (31) निवासी नंदादेवी मंदिर के पास रात भर कार में घायल पड़ा रहा। शुक्रवार की सुबह करीब 7:25 बजे कोतवाली सोमेश्वर में किसी ने हादसे की सूचना दी। इस पर एसडीआरएफ, फायर और पुलिस टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। त्वरित कार्रवाई करते हुए लॉक कार को रेस्क्यू, पुलिस टीमों ने आयरन कटर की सहायता से काटकर घायल चालक को बाहर निकाला। सुरक्षित रेस्क्यू के बाद घायल को एंबुलेंस की सहायता से बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा लाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें