फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: महालक्ष्मी के साथ पांच प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, चार दिवसीय पूजनोत्सव शुरू

वाराणसी। युवा अग्रवाल सम्मेलन ट्रस्ट की ओर से शनिवार को श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, टाउन हॉल में चार दिवसीय कुलदेवी श्रीमहालक्ष्मी पूजनोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंच प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कर विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान भगवान गणेश, कुलदेवी श्रीमहालक्ष्मी, माता सरस्वती, माता काली और महाबली हनुमान की विशेष आराधना हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई प्राण प्रतिष्ठा आचार्य पंडित विकास महाराज के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। कौस्तुभ गर्ग, पूजा गर्ग, प्रतीक अग्रवाल और श्वेता अग्रवाल ने सपत्नीक पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पांचों प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मां के खजाने का होगा वितरण पूजनोत्सव के दौरान मां के खजाने का भी पूजन किया गया। आयोजन के तहत पूजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच खजाने का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक अजय कृष्ण अग्रवाल, सलिल अग्रवाल और आमोद अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें