वाराणसी के मड़ौली तिराहा स्थित रवि फैन फैक्ट्री में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। मेघना हॉस्पिटल के पास फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर मंडुवाडीह थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि आग बुझाने का प्रयास जारी है। प्रारंभिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।