सैदपुर के संजय वन को फिर से स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए युवाओं का श्रमदान अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। युवाओं ने साफ-सफाई, जमीन के समतलीकरण और रास्तों के निर्माण का संकल्प लिया। ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव और वीरेंद्र यादव वीरू ने मौके पर पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाया।