दीपावली के मद्देनजर इंग्लिश लाइन स्थित फूल मंडी में रौनक बढ़ गई है। त्योहार पर घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए व्यापारी और आम लोग फूलों की खरीदारी कर रहे हैं। गेंदे की माला समेत विभिन्न फूलों की मांग बढ़ गई है। सुबह से ही मंडी में खरीदारों की आवाजाही बनी हुई है।