वाराणसी में कफ सीरप प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने रामनगर निवासी राजीव यादव और विवेक खन्ना को गिरफ्तार किया है। दोनों पर शुभम जायसवाल की शैली ट्रेडर्स से करीब चार लाख रुपये का कफ सीरप खरीदने का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।