फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुल्तानपुर में जन्माष्टमी पर एसपी विनीत जायसवाल ने गाए भजन

Akash Dwivedi Updated Sat, 05 Sep 2026 12:00 PM IST

सुल्तानपुर में जन्माष्टमी का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में डीएम इंद्रजीत सिंह और एसपी विनीत जायसवाल ने राधा-कृष्ण मंदिर में विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ ने कार्यक्रम शुरू किया। इस दौरान एसपी विनीत जायसवाल ने नीले रंग का कुर्ता, सफेद पजामा और क्रीम कलर की सदरी पहन रखी थी। उन्होंने मंच पर आकर भजन गाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। उनके साथ मंच पर उनकी बेटी भी मौजूद थी। पुलिस लाइन के कार्यक्रम में जिला जज के अलावा एएसपी वृजनारायण सिंह, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह और सीओ ट्रैफिक राम कृष्ण चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। अधिकतर अधिकारियों का परिवार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुआ, जो देर रात तक चला। रात 12 बजे से 12:30 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर शहर भर में आतिशबाजी हुई। राहुल चौराहे पर स्थित मंदिर में लोगों ने रात में पूजा-अर्चना की। जयसिंहपुर तहसील के सेवतरी मंदिर स्थल पर रात को भक्ति जागरण हुआ। राजीव लोचन ओझा अपने साथियों के साथ मसीरपुर मंदिर पर भक्ति जागरण में शामिल हुए। वहीं, गुप्तारगंज में तीन दिवसीय ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को बाजार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चंडिका देवी धाम और गायत्री मंदिर सहित पूजा पंडालों में भी काफी भीड़ रही। शाम से देर रात तक मेले में रौनक रही। मध्यरात्रि में कान्हा के जन्म पर “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारे गूंज उठे। पुलिस सुरक्षा में मुस्तैद रही। इसके अलावा, 19 कोतवाली और थानों में भी जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गोसाईंगंज, कूरेभार, बल्दीराय, चांदा और लंभुआ में पंडाल सजाकर भव्य कार्यक्रम हुए और प्रसाद बांटा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें