फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लाभांश बढ़ाकर ₹125 प्रति क्विंटल किए जाने पर कोटेदार संघ ने जताया आभार

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 03 Sep 2026 05:39 PM IST

सुल्तानपुर। उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के लाभांश में ₹35 प्रति क्विंटल की वृद्धि कर इसे ₹125 किए जाने पर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय का आभार जताया। जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर धन्यवाद ज्ञापन भेजा। संघ ने कहा कि कोटेदार गरीब एवं पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लाभांश बढ़ने से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। इस दौरान रविंद्र प्रताप सिंह, दिनेश कुमार वर्मा, सत्यदेव तिवारी, अशोक कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें