फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डीजल रिकवरी पर भड़के रोडवेज चालक, वेतन से कटौती का आरोप

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 03 Sep 2026 05:40 PM IST

सुल्तानपुर बस डिपो में तैनात चालकों ने डीजल रिकवरी के नाम पर वेतन से की जा रही कटौती को लेकर रोडवेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चालकों का कहना है कि शहर में जाम और बीएस-6 बसों में ऑटो रीजनरेशन की वजह से डीजल की खपत बढ़ती है लेकिन इसकी भरपाई उनसे रिकवरी के रूप में कराई जा रही है। चालक लक्ष्मी नारायण दुबे और ओम प्रकाश दुबे के मुताबिक, बीएस-6 बसों में ऑटो रीजनरेशन के दौरान करीब छह से सात लीटर तक अतिरिक्त डीजल खर्च हो जाता है। वहीं, शहर व आसपास के इलाकों में जाम के कारण भी बसों का माइलेज प्रभावित होता है। इसके बावजूद निर्धारित डीजल औसत पूरा न होने पर चालकों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। चालकों का आरोप है कि डीजल खपत कम होने पर पहले फोरमैन चार्जशीट तैयार करते हैं। इसके बाद इसे एआरएम के पास भेजा जाता है और वेतन से डीजल रिकवरी के नाम पर रकम काट ली जाती है। चालकों का कहना है कि कटौती की गणना और कारण की स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी जाती।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें