फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोल इंडिया के सेवानिवृत्त सीनियर मैनेजर का कमरे में मिला शव, गुरुद्वारे गई थीं पत्नी

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के विकासनगर में शनिवार सुबह कोल इंडिया के सेवानिवृत्त सीनियर मैनेजर योगेंद्र सिंह भंडारी (72) की मौत हो गई। उनका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय वह घर में अकेले थे। उनकी पत्नी गुरुद्वारे में अरदास करने गई थीं। करीब साढ़े सात बजे घर लौटने पर उन्होंने पति को इस हालत में देखा। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुद्वारे से लौटीं पत्नी तो हुई जानकारी योगेंद्र सिंह भंडारी सिविल लाइन रोड पर वीरेश्वर मंदिर से मंडी समिति जाने वाले मार्ग पर मकान बनाकर रहते थे। बताया गया कि शनिवार सुबह उन्होंने रोज की तरह अपने दैनिक कार्य किए। इसके बाद उनकी पत्नी गुरुद्वारे में अरदास करने चली गईं। करीब साढ़े सात बजे लौटने के बाद जब वह कमरे में पहुंचीं तो पति को फंदे से लटका पाया। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें