पिपरी थाना क्षेत्र में तुर्रा चौराहे से रिहंद बांध तक शनिवार की शाम एक भारी बलकर के खराब हो जाने से लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। हाल यह रहा कि पिपरी से अनपरा के बीच 25 किमी की दूरी तय करने में दो घंटे से ज्यादा का समय लगा।