रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर बुधवार को पंचायती राज विभाग की महिला सफाई कर्मचारियों ने पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को राखी भेजी। तीन मांगों को पूरा करने का वादा निभाने की मांग की। कर्मचारियों ने विभागीय सेवा नियमावली, पदोन्नति और पदनाम परिवर्तन को रक्षाबंधन के उपहार के रूप में देने की मांग उठाई।